Dancing Plague 1518: जब लोग नाचते-नाचते मर गए - इतिहास का सबसे डरावना “सामूहिक पागलपन” Strasbourg Mystery in Hindi
सोचिए, आप सड़क पर चल रहे हैं तब सब कुछ Normal है और अचानक एक इंसान बिना किसी Music के नाचना शुरू कर देता है। पहले आपको लगता है कि यह मज़ाक है लेकिन फिर वो इंसान रुकता ही नहीं घंटों, दिनों और फिर वो नाचते-नाचते मर जाता है। सोचिए अगर एक नहीं बल्कि सैकड़ों लोग ऐसा करने लगें तो? यही हुआ था 1518 में जिसे इतिहास में Dancing Plague 1518 कहा जाता है। Dancing Plague 1518 in Hindi एक महिला से शुरू, मौत का पहला कदम। जुलाई 1518, Strasbourg (France का एक शहर) एक महिला Frau Troffea अचानक अपने घर से बाहर निकलती है और बिना किसी कारण के नाचना शुरू कर देती है। ना कोई Music ना कोई Celebration बस एक अजीब सी बेचैनी और दर्द भरा Expression। वो 6 दिन तक लगातार नाचती रही। लोग उसे देखते रहे कोई समझ नहीं पाया कि ये क्या हो रहा है। वो ख़ौफनाक रात जब लोग सो नहीं पाए। उस रात Strasbourg की गलियों में अजीब सा सन्नाटा था लेकिन उस सन्नाटे के बीच चारों ओर सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी पैरों की लगातार, लोग अपने घरों की खिड़कियों से झाँक रहे थे, कोई डर रहा था, कोई प्रार्थना कर रहा था, लेकिन सबसे खौफनाक बात य...